Kashipur News: काशीपुर क्षेत्र में स्थापित की गई आठ बाढ़ चौकयां
काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं। ये चौकियां 30 जून से अगले आदेशों तक 24 घंटे कार्य करेंगी। प्रत्येक चौकी से प्रतिदिन की स्थिति रिपोर्ट तहसील काशीपुर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएगी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि ढेला नदी, कोसी नदी और अर्जुन नाले के किनारे स्थित गांवों में बरसात के दौरान बाढ़ का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग, पुलिस, पशुपालन विभाग, बिजली विभाग, रोजगार सेवकों और ग्राम प्रहरियों को चौकियों पर तैनात किया गया है। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को बाढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चौकी पर एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें बाढ़ से संबंधित सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.