काशीपुर, सितम्बर 3 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव में पुष्पा देवी अध्यक्ष और मनोज कुमार अग्रवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और संचालक मंडल का गुरुवार को नगर निगम सभागार में स्वागत किया गया। इसके साथ ही बैंक की नई प्रबंध समिति का गठन हो गया। यह भी पढ़ें- Almora News: डॉ. वसुधा अध्यक्ष और सदी राम उपाध्यक्ष मनोनीतनवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत मेयर दीपक बाली की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि बैंक को बचाने की मुहिम थी, जो भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से सफल हुई। उन्होंने निर्विरोध प्रबंध समिति चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी...