काशीपुर, सितम्बर 3 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते कार रोककर एक युवक पर पाटल से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर मसवासी निवासी मो. आसिफ पुत्र हामिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त को उनका भाई दानिश कार से बाजपुर से घर लौट रहा था। आरोप है कि दोराहा-महेशपुरा में महेशपुरा निवासी मुर्तिबउर रहमान उर्फ बॉबी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ दानिश की कार जबरन रोक ली। इसके बाद पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए पाटल से दानिश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान उसके अन्य साथियों ने भी दानिश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अरमान, मो. सोहेब समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और...