Kashipur News: कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के रवि अध्यक्ष, दिग्विजय जिला महामंत्री बने
काशीपुर, अक्टूबर 14 -- Kashipur News: जसपुर। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने बार के पूर्व सचिव रवि चौधरी को विधि प्रकोष्ठ का विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद विधायक आदेश चौहान की मौजूदगी में रवि चौधरी एडवोकेट को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का विधानसभा अध्यक्ष और बार के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, राजकुमार भारद्वाज ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष जल्द ही अपनी कार्यकारिणी बनाकर भेजेंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुंदर पाल, विजेंद्र चौधरी, अरविंद चौहान, सलीम अहमद, उस्मान और अंकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.