Kashipur News: कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस व आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह धौनी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान नूरपुर रोड स्थित पुलिया के पास से ब्रह्मनगर निवासी सुखवीर सिंह को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आईटीआई थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने भी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान शनि बाजार मैदान के पास से कच्ची शराब बेचते ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 63 पाउच करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.