Kashipur News: कच्ची शराब संग तीन गिरफ्तार
काशीपुर, सितम्बर 28 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 37 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। रविवार रात एसआई कौशल भाकुनी ने पुलिस टीम के साथ चुनरिया रिसोर्ट के पीछे जंगा रोड से जंगा फार्म निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र मक्खन सिंह को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, एसआई गिरीश चंद्र ने गंगे बाबा रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे रजवाड़ा में ईंटों के ढेर के पास से मोहल्ला अल्ली खां, हजरत नगर निवासी शाकिर पुत्र अछछन को 11 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसआई कंचल पडलिया ने शिवलालपुर डल्लू क्षेत्र से बड़ी बरखेड़ी निवासी जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.