Kashipur News: कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठी व 10 हजार लीटर लाहन नष्ट
काशीपुर, अगस्त 23 -- Kashipur News: काशीपुर। कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आईटीआई थाना पुलिस ने अभियान चलाकर ग्राम बरखेड़ी में बहल्ला नदी के किनारे बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर चल रही कच्ची शराब की दो भट्ठियां और करीब 10 हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आईटीआई पुलिस ने बरखेड़ी में बहल्ला नदी के किनारे छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके से कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने दो भट्ठियां, शराब बनाने के उपकरण और करीब 10 हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई बसंत पंत, कांस्टेबल राजेंद्र जोशी, रमेश बंग्याल और दीपक जोशी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.