काशीपुर, सितम्बर 5 -- Kashipur News: काशीपुर। एक कंपनी में तैनात गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टांडा चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी 30 वर्षीय रोहित पुत्र सुरेश गिरी बाजपुर रोड स्थित एक इस्पात कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात था। वह गुरुवार शाम ड्यूटी के लिए घर से निकला था। शुक्रवार सुबह उसे कंपनी से बाहर निकलते हुए भी देखा गया। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार दोपहर किसी ने कंपनी के पास एक शव पड़े होने की सूचना आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...