काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: जसपुर। सेवा सुशासन और समर्पण के तहत नोडल अधिकारी मंडी समिति सचिव शैलेंद्र माहरा एवं एसडीएम राहुल शाह ने मंडी समिति परिसर में फल एवं छायादार पौधे लगाये। वहीं, मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। सोमवार को सेवा सप्ताह के तहत मंडी प्रशासक एवं एसडीएम राहुल शाह, सचिव शैलेंद्र माहरा ने मंडी परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पौधे लगाने को प्रेरित किया। मंडी सचिव एवं नोडल अधिकारी माहरा ने बताया कि मंगलवार को समिति कार्यालय के कक्ष में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। यहां ध्यान सिंह, विनय कुमार, पुनीत कुमार, हरि सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सेवा सप्ताह के तहत सब्जी मंडी में पौधारोपण अभियान चलाया यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एक पेड़ मां के नाम ...