काशीपुर, अगस्त 12 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने भी तहसील परिसर में विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने और प्रशासनिक अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर में भाजपा नेता पर थोक में आपत्तियां दर्ज कराने का आरोपभाजपा का विरोध भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम ऋचा सिंह से मुलाकात कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रवैये पर आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को सरकारी कार्यालय में दबाव बनाने या सरकारी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करन...