Kashipur News: आस्था चौहान ने नीट में उत्तराखंड में प्राप्त किया चतुर्थ स्थान
काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत चौहान की पुत्री आस्था चौहान ने हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, काशीपुर नगर और पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने आस्था चौहान के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी अतिथियों ने आस्था की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता, डॉ. संगीता एवं यशवंत चौहान के संस्कारों और मार्गदर्शन को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.