Kashipur News: आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में मानाभिषेक समारोह का आयोजन
काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में मानाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डिपो की फर्स्ट लेडी ममता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नवनियुक्त स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ममता सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्र नेताओं से ईमानदारी, समर्पण और सेवा की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा ने परिषद के सदस्यों को विद्यालय के कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.