काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। बाजपुर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक करीब 30 मीटर ऊंचे लोहे के आर्चनुमा स्ट्रक्चर पर चढ़कर बैठ गया। युवक को ऊंचाई पर देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई वाहन चालक भी रुक गए, जिससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जगमोहन निवासी मनौना, थाना आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने पुलिस से कहा कि उसका कोई सहारा नहीं है और वह जीवन से परेशान होकर मरना चाहता था। पुलिस के अनुसार युवक शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और परिवार के लोग भी उससे दूरी बनाए हुए हैं। वह ट्रे...