काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उदित बंसल ने मंगलवार को एमपी चौक स्थित आरओबी की लगातार खराब होती स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने आरओबी की मौजूदा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति में जल्द सुधार किया जाना आवश्यक है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग और उत्तराखंड के पर्यटक भी गुजरते हैं। उन्होंने नगर निगम मेयर दीपक बाली और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि फ्लाईओवर की आवश्यक मरम्मत और उचित रखरखाव का कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...