काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: काशीपुर। आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने महुआखेड़ागंज निवासी अमांत पाल अंबेडकर को काशीपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त जिला प्रभारी अमांत पाल अंबेडकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताते हुए इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...