काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में सोमवार को एग्जीक्यूटिव एमबीए (2026-28) बैच के उद्घाटन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्थान ने 24 कार्यरत पेशेवरों का स्वागत किया। नए बैच के प्रतिभागियों का औसत उद्योग अनुभव 7 वर्ष 3 माह है, जो मध्य-कॅरियर पेशेवरों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैच में 17 पुरुष और 7 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अभ्यर्थी हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के 58.3 प्रतिशत विद्यार्थी हैं, जबकि कला, विज्ञान, विधि, वाणिज्य, प्रबंधन और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों से भी प्रतिभागी जुड़े हैं...