काशीपुर, जुलाई 2 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर-1, शिवनगर में खेत से जबरन अवैध खनन करने का विरोध करने पर माफियों ने एक दलित व्यक्ति और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित संतराम सिंह पुत्र स्व. चेतराम सिंह ने तहरीर में बताया कि 29 जून की दोपहर करीब दो बजे जब वह कोसी नदी के पास स्थित अपने खेत पर गया, तो वहां ग्राम रामजीवनपुर, बाजपुर निवासी कमल सिंह तोमर, बब्ली तोमर, अमन तोमर और बिट्टू तोमर अवैध रूप से उनके खेत से बजरी खोद रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसका बेटा दीपक भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि बिट्टू तोमर ने फोन करके दो गाड़ियों में भरकर 10-12 अज्ञात लड़कों को बुला लि...