काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुकंदपुर क्षेत्र के गुरु कृपा स्टोन क्रेशर रोड से अफजल पुत्र अमजद निवासी ग्राम परमानन्दपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने सात महीने से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे वांछित आरोपी राजू पुत्र पप्पू सिंह निवासी लाइनपार खड़कपुर देवीपुरा को खड़कपुर देवीपुरा से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...