काशीपुर, जुलाई 15 -- Kashipur News: काशीपुर। किसान इंटर कॉलेज, कुंडेश्वरी की नई कार्यकारिणी समिति का गठन कर अनुराग कुमार सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को उन्होंने कॉलेज परिसर में अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रबंधक चौधरी प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी डी.के. साहू, उदयराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, किसान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. किरण सिंह सहित अनुराग कुंवर, गुरदयाल सिंह, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र कुमार मित्तल, रहमुद्दीन और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने अनुराग कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...