काशीपुर, जुलाई 28 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने और मानसून अवधि में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने कहा कि अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलकर धरातल पर काम करें। उन्होंने काशीपुर में जल निकासी व्यवस्था, नालों और नालियों की सफाई, अस्पतालों की तैयारियों, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और जलभराव वाले क्षेत्रों की समीक्षा की। यहां नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी, अधीक्षक विकास शर्मा, अजीत कुमार, एसडीओ महक मिश्रा, तहसीलदार पंकज रौतेला, भाजपा नेता रवि पाल, मनोज शर्मा, नीलकमल श...