Kashipur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: बाजपुर। बाजपुर-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर ग्राम नमूना के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:53 बजे हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर गिल ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही बरहैनी पुलिस चौकी के अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुलेमान पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम बब्बरपुरी, थाना स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.