काशीपुर, अगस्त 26 -- Kashipur News: काशीपुर। सृजन संवाद मंच की ओर से गुरुवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज आर्य ने बताया कि कवि सम्मेलन रात आठ बजे से बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कोटा के कुंवर जावेद, मेरठ के डॉ. हरिओम पंवार, लखनऊ के डॉ. सर्वेश अस्थाना, अलीगढ़ के डॉ. विष्णु सक्सेना, नैनीताल की गौरी मिश्रा और बाराबंकी के विकास बौखल अपनी रचनाएं और कविताएं प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने लोगों से कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...