नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं सजती-संवरती हैं और पूरा श्रृंगार करती हैं। मेकअप और हेयरस्टाइल बढ़िया बनवाने के लिए औरतें पार्लर जाती हैं लेकिन कुछ के पास कही भी जाने का समय नहीं रहता। ऐसे में अगर आप मेकअप कर लेती हैं लेकिन हेयरस्टाइल समज नहीं आती है, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। हम आपके लिए 5 ऐसी आसान हेयरस्टाइल लेकर आए हैं, जो 10 मिनट के अंदर बन जाएंगी और खूबसूरत भी लगेंगी। ये पांचों हेयरस्टाइल काफी ट्रेंडी और खूबसूरत हैं, इन्हें आप साड़ी, सूट या लहंगा किसी भी आउटफिट पर बना सकती हैं।1. स्लीक लो बन विद गजरा करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक पाने के लिए स्लीक लो बन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें बालों को बीच से मांग निकालकर पीछे की ओर अच्छी तरह कंघी करें और गर्दन के पास एक छोटा-सा जूड़ा बना लें। अब जूड़े क...