नई दिल्ली, मई 24 -- Karuppu Box office Collection Day 9: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में सूर्या को एक्शन मोड में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। सूर्या भी अपनी फिल्म 'करुप्पू' को लेकर काफी सुर्खियों में बने थे। इस फिल्म में सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। सूर्य की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। वीकेंड में 'करुप्पू' ने फिर से बवाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।शनिवार को 'करुप्पू' ने उड़ाया गर्दा सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स मे...