नई दिल्ली, मई 21 -- Karuppu Box office Collection Day 6: साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म 'करुप्पू' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। सूर्या के फैंस ने लंबे वक्त से इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया। इस फिल्म में सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। सूर्य की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसे वीकेंड का कितना फायदा मिला।बुधवार को भी जारी रहा 'करुप्पू' की दहाड़ सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते ह...