Karbonn की वापसी! दिखा ZenZ Pro स्मार्टफोन, Android 16 के साथ 6GB RAM भी
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत के बजट मोबाइल बाजार में बेहद लोकप्रिय रहे Karbonn ब्रांड की वापसी हो सकती है। Karbonn का एक नया स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसे Karbonn ZenZ Pro नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुई जानकारी से संकेत मिल रहे हैं कि ब्रांड एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Karbonn ZenZ Pro में कम से कम 6GB RAM मिल सकती है। फोन को Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ देखा गया है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि लॉन्च होने पर यह नए सॉफ्टवेयर के साथ भारतीय मार्केट में आएगा। लिस्टिंग में एक ऑक्टा-कोर MediaTek चिपसेट का भी नाम है, जिसके कॉन्फिगरेशन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.