नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn एक बार फिर बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी, जिसमें Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel शामिल होंगे। दोनों स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस पर फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Karbonn के नए स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेंगे। कंपनी का दावा है कि इनमें जीरो ब्लोटवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी यूजर्स को फोन में पहले से इंस्टॉल अनावश्यक ऐप्स और अतिरिक्त सॉफ्टवेयर से छुटकारा मिल सकता है। कंपनी इन स्मार्टफोन के जरिए भारतीय बाजार में अपनी पुरानी पहचान को दोबारा मजबूत करना चाहती है।Karbonn Rebel Pro और Rebel जल्द होंगे लॉन्च Karbonn ...