नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन छोटी-छोटी कंजकों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर भोज कराया जाता है, साथ ही दक्षिणा और उपहार भी दिए जाते हैं। इस भोज में माता रानी का प्रिय प्रसाद बनता है, जिसमें काले चने, पूड़ी और हलवा शामिल होते हैं। हालांकि सुबह-सुबह इतनी चीजें तैयार करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। खासकर अगर सुबह जल्दी कन्या पूजन करना हो और ऑफिस की तैयारियां भी हों, तो टाइम मैनेजमेंट थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर काम को सही क्रम में किया जाए और छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखें, तो 30-40 मिनट में ही माता रानी का पूरा भोग बनाकर तैयार किया जा सकता है। यहां हम आपके साथ इसी से जुड़ी कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं।कन्या पूजन के लिए 30-40 में तैयार करें पूरा भोग1) सबसे पहले काले चने उब...