हरिद्वार, जुलाई 28 -- Kanwar Mela: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में प्रशासन और पुलिस बल दोनों पूरी तरह से मुस्तैद है। इस बार से पहली बार कांवड़ मेले में सुरक्षा को लेकर साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो की पहचान कर उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ के बाद साइबर कमांडो को कुंभ मेले में भी तैनात किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को प्रेस क्लब में मीडिया को बताया कि 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती की गई है। जहां भी व्यवस्थाओं में कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर कराय...