Kanpur Weather: जमकर बरसे बादल ने दिलाई राहत, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार
मुख्य संवाददाता, जुलाई 10 -- यूपी के कानपुर में सुबह और शाम तेज बारिश ने गर्मी से काफी हद तक राहत दिला दी है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाएं चलीं तो उमस से भी राहत मिली। देर रात फिर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले और बाद में छिटपुट बारिश होती रहेगी। गुरुवार को सुबह से घने बादल छाए थे। तेज हवा चल रही थी। इससे मौसम खुशगवार बना हुआ था। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चली। सुबह 10 बजे के बाद फिर कई इलाकों में बारिश हुई। बदली ने मौसम बेहतर बना दिया। शाम होते ही फिर फुहारें पड़ीं। हल्की उमस भी रही लेकिन गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी पढ़ें- बारिश ने दिलाई उमस से राहत-गिरा तापमान, अगले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.