कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने शहरवासियों को खूब परेशान किया। रविवार को लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग के साथ हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, मरम्मत के लिए शटडाउन और लोकल फॉल्ट के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब साढ़े तीन लाख की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। नौ सबस्टेशनों से जुड़े मोहल्लों में कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अफीमकोठी सबस्टेशन के आलूमंडी फीडर का इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से शाम पौने सात बजे से देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दादानगर के पॉलीमर सबस्टेशन में दोपहर पौने तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। वहीं छप्पर सबस्टेशन से जुड़े हालसी रोड फीडर की वीसीबी में तकनीकी खराबी आने से शाम साढ़े पांच बजे से देर रात तक बिजली संकट रहा। सकरापुर सबस...