Kanpur News: 89 मेधावियों को किया सम्मानित
कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, गुजैनी के पुष्पांजलि सभागार में शनिवार को 'सौमित्र दुबे मेधा सम्मान समारोह 2026' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडेय और विशिष्ट अतिथि सत्यदेव पचौरी एवं विद्यालय संस्थापक अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने 89 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। संयोजक सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि हम विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगद धनराशि से सम्मानित करते हैं। मुख्य अतिथि को विद्यालय के संस्थापक केए दुबे पद्मेश ने स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया। यहां पुष्पलता दुबे, निदेशक एकता दुबे, अपर्णा दुबे, निदेशक मालव्य दुबे, प्रधानाचार्या ज्योत्सना मिश्रा आदि उपस्थित रहे। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.