कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। मछरिया की याशमीन ट्रेडर्स पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 8.57 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने पर नौबस्ता थाने में रिपोर्ट की गई है। इतना ही नहीं राज्यकर विभाग की जांच में फर्म अपने घोषित पते पर संचालित नहीं मिली, बल्कि एक छोटी सी दुकान बंद मिली। इस तरह सरकार को चूना लगाने की जानकारी पर राज्यकर विभाग के अधिकारी ने नौबस्ता पुलिस से शिकायत की। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त आनंद कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, याशमीन ट्रेडर्स ने 23 दिसंबर 2024 को सीमेंट और एल्युमीनियम स्क्रैप के कारोबार के लिए जीएसटी पंजीकरण कराया था। ट्रेडर्स के खिलाफ शक होने पर 25 सितंबर को जांच की गई तो मछरिया बुद्धपुर स्थित घोषित पते पर फर्म संचालित नहीं मिली, बल्कि बंद दुकान मिली। पूछत...