कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इरिगेशन चैनल की बार-बार टूट रही दीवार गंगा की निर्मलता के लिए खतरनाक बन रही है। 14 जुलाई को सुबह सात बजे इरिगेशन चैनल की दीवार टूट गई थी। दीवार की मरम्मत का काम तुरंत शुरू कराने की बजाय नगर निगम को 48 घंटे लग गए। गुरुवार को दीवार बनाने का काम शुरू हुआ। ऐसे में, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के शोधित जहरीला पानी सीधे गंगा में गिर रहा है। दीवार बनने में देरी से गंगा में जहर गिरने की अवधि भी बढ़नी तय है। फिलहाल, 80 लाख लीटर जहरीला पानी हर घंटे गंगा में गिर रहा है। इरिगेशन चैनल की जर्जर दीवार एसटीपी के शोधित जहरीले पानी को ले जाने के लायक नहीं रह गई है। 30 दिन में तीन बार इरिगेशन चैनल की दीवार टूट गई। 2 जुलाई को टूटी दीवार ठीक होने के बाद 13 जुलाई की रात साढ़े 10 बजे इरिगेशन चैनल मे...