कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नारी सशक्तिकरण रोलर स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 30 अगस्त को कल्याणपुर ​स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा होने वाली बालिकाओं की फीस नहीं ली जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव महबूब बेग ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को रोलर स्पीड स्केटिंग के प्रति प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल में 23 अगस्त को होगी सेपक टाकरा सिटी लीग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...