Kanpur News: 29 छात्र पंजीकृत, स्कूल में केवल एक मिला
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को जूही स्थित जीपीजी हायर सेकेंड्री स्कूल का दोपहर बाद निरीक्षण किया। विशेष बात यह रही कि यहां कक्षा 06 से 10 तक कुल 29 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से केवल कक्षा छह का एक छात्र उपस्थित मिला। प्रधानाचार्य समेत यहां कुल नौ शिक्षक हैं। इनमें आठ उपस्थित मिले। एक शिक्षक के बारे में प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने एक विशेष कार्य से उन्हें भेजा है। एक अन्य शिक्षक के आने-जाने के समय के हस्ताक्षर थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं थे। कुछ कक्षों में बरसात का पानी भरा हुआ था। सफाई ठीक नहीं थी। भवन भी जर्जर स्थिति में था। छात्र संख्या न बढ़ाने पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गौतम पर नाराजगी जताई। डीआईओएस ने सभी कमियां तीन दिन में पूरी करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.