Kanpur News: 27 महीने 20 दिन बाद ब्रजमोहन के माथे से मिटा हत्या का कलंक
कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर निवादा गांव में 10 जुलाई 2024 को हुई एक हत्या के मामले में युवक को जेल भेजा गया था। 27 महीने 20 दिन तक जेल में रहने के बाद अदालत ने उसके ऊपर हत्या का आरोप सिद्ध न होने पर दोषमुक्त करके बरी कर दिया। इतने दिन निर्दोष होते हुए भी जेल में रहने का दर्द उसे सालता रहा। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर निवादा गांव में 10 जुलाई 2024 की भोर पहर गांव के शिव सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। शिवसिंह के भाई तेज सिंह ने गांव के ही ब्रजमोहन सिंह के खिलाफ प्रधानी चुनाव की रंजिश में बांके से हमलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने उसी दिन ब्रजमोहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजय शुक्ला ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.