कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना, सेवा और संस्कारों के प्रसार के उद्देश्य से शहर में पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। 26 से 30 नवंबर तक बेनाझाबर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में लगने वाले इस मेले में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आध्यात्मिक संवाद और सेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मेले में 27 नवंबर को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और 29 नवंबर को अनामिका जैन अंबर व अनन्या सिंह की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण होंगी। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, कानपुर की ओर से आयोजित मेले में 27 नवंबर की रात 8:30 बजे से कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी। उनके भजनों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मी...