कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा बैराज जलशोधन संयंत्र से सोमवार दोपहर बाद दक्षिण के करीब 25 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई। रावतपुर तिराहा से कंपनी बाग चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण पिछले पांच दिनों से बैराज प्लांट बंद था। जल निगम ने रविवार को लीकेज ठीक करने के बाद प्लांट चालू कर दिया था। इसके बाद जलापूर्ति शुरू होने से लोगों को राहत मिली। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड-द्वितीय को रावतपुर तिराहा से कंपनी बाग की ओर जाने वाले मार्ग पर मुख्य पाइपलाइन में लीकेज मिला था। इसके चलते दक्षिण के करीब 25 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार को लीकेज ठीक कर बैराज प्लांट चालू कर दिया गया। सोमवार दोपह...