कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। शहर की सबसे व्यस्त 21 किलोमीटर लंबी जीटी रोड (रामादेवी से आईआईटी) की देखरेख को लेकर विभागीय लापरवाही से इस सेक्शन को एनएचएआई को वापस करने पर मंथन चल रहा है। अभी इस सेक्शन की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी का एनएच खंड संभालता है लेकिन स्टाफ की कमी, इंजीनियरों और कर्मचारियों की लापरवाही और जीटी रोड के शहरी हिस्से की दुर्दशा के बीच पहले भेजे गए गए प्रस्ताव पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में मंथन हो रहा है। जीटी रोड नेशनल हाईवे होने की वजह से एनएचएआई की रोड है लेकिन रामादेवी से आईआईटी तक शहरी हिस्से में इसकी देखरेख का जिम्मा पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग को दिया गया है लेकिन अब शहरी हिस्सा बदहाल हो रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मिले प्रस्ताव में इस बात पर मंथन चल रहा है कि यह सेक्शन देखता भले ही पीडब्ल्...