कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता रक्षाबंधन पर कानपुर परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में करीब 2.20 लाख महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने मुफ्त सफर किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त की रात तक महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया था। इसके चलते कानपुर से लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और आसपास के जिलों के लिए यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन : ढाई लाख बहनों ने रोडवेज बसों में किया निशुल्क सफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...