कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। शहर के सभी 3770 बूथों पर शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज और हेडसन स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी निरीक्षित बूथों पर बीएलओ मिले। डीएम ने अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं समेत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 1805 बूथों पर चला मतदाता पंजीकरण अभियान निरीक्षण के दौरान ईआरओ आर...