कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर स्थित रामलीला पार्क का करीब 17.68 करोड़ रुपये से कायाकल्प और सुंदरीकरण कराया जाएगा। गुरुवार को विधायक नीलिमा कटियार ने क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। केडीए इस परियोजना को पूरा कराएगा। पार्क के विकसित होने से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को टहलने, योग, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक नीलिमा कटियार लंबे समय से पार्क के कायाकल्प के लिए प्रयासरत थीं। उन्होंने नगर विकास मंत्रालय से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इस परियोजना की पैरवी की थी। उनके प्रयासों के बाद केडीए ने पार्क के सुंदरीकरण और विकास कार्यों को मंजूरी दी। परियोजना पर कुल 17 करोड़ 68 लाख 33 हजार रुपये खर्च क...