Kanpur News: 16 दिसम्बर तक चलेगा दावे आपत्तियां दर्ज कराने का अभियान
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यक्रम और मतदान स्थलों की अंतिम सूची जारी कर दी है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की ओर से सात नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित होगी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.