कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 16 जनवरी से छह मार्च तक सरसैया घाट पर 100 कुंडीय श्री लक्ष चंडी महायज्ञ होगा। 700 ब्राह्मण 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप के साथ करेंगे। 50 दिवसीय आयोजन श्री प्रखर परोपकार मिशन कर रहा है। यह जानकारी प्रेस वार्ता में प्रखर जी महाराज ने दी। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ से जो शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा संचित होगी, जिससे सबकी बुद्धि सन्मार्गी होगी। बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा ही हैं। जब बुद्धि शुद्ध होगी तो परस्पर प्रेम उत्पन्न होगा और आपस में सद्भावना स्थापित होगी। महायज्ञ के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में श्रीमद् भागवत कथा, श्री राम कथा, संत सम्मेलन, श्री कृष्ण रासलीला आदि लोक पावन कार्यक्रम और यज्ञ पर्यंत महाप्रसाद भंडारा का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता में आयोजन सम...