Kanpur News: 15 तक करा लें केवाईसी, नहीं तो वापस करना होगा सिलेंडर
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। 15 अगस्त तक अगर गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई तो सिलेंडर और रेगुलेटर वापस करना होगा। नहीं वापस किया तो पेनाल्टी वसूली जाएगी। लगभग तीन लाख लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। कुछ लोगों ने पीएनजी कनेक्शन लेकर सिलेंडर को वापस न करके इधर-उधर कर दिया है। अब सबसे सिलेंडर को वापस लिया जाएगा। इसलिए सभी केवाईसी जरूर करा लें। गैस वितरक संघ संरक्षक भारतीश मिश्रा ने बताया कि अभी तक सिर्फ 70 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही केवाईसी कराई है। इसलिए रविवार को भी केवाईसी व नाम परिवर्तन के लिए सभी गैस एजेंसियों को खोला जाएगा। शहरवासी रविवार को भी केवाईसी करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी यह भी पढ़ें- 15 अगस्त तक कराएं एलपीजी ई-केवाईसी नहीं तो बंद हो सकती है सब्सिडी यह भी पढ़ें- ई-केवाईसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.