Kanpur News: 15 को होगी ओपन क्रॉस कंट्री दौड़
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में ओपन क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगी। इसमें पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी निःशुल्क हिस्सा लेंगे। पुरुष व महिला दोनों वर्गों में पहले से छठवें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.