कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। सनातन सेवा सत्संग समिति 15वें स्थापना दिवस और दीपावली स्नेह मिलन समारोह पर 15 नवंबर सनातन धर्म वाहन यात्रा निकालेगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर भाई मिश्र के जन्मदिवस पर बुधवार को बर्रा में संगोष्ठी का आयोजन किया। सनातन धर्म वाहन यात्रा 15 को संकटमोचन मंदिर बर्रा 1 से शुरू होगी। परमपुरवा चौराहे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी। संगोष्ठी में डॉ. उमेश पालीवाल, संजय सिंह भदौरिया, गुलशन धूपर, डॉ. अखिलेश बाजपेई, पवन तिवारी, आरके अग्निहोत्री, कैलाश शुक्ला, ओमकांत त्रिपाठी, संजीव अवस्थी, आलोक तिवारी, ऋषि शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...