कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में छठ पूजा की तैयारियां घर से लेकर घाटों तक तेजी से चल रहीं हैं। 13 को नहाय खाय के साथ छठ पूजा का पर्व शुरू हो जाएगा। 16 नवंबर को उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर महिलाएं 36 घंटे बाद निर्जल व्रत का पारण करेंगी। ज्योतिषाचार्य पवन तिवारी बताते हैं कि छठ महापर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। सूर्यदेव की आराधना से आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, छठी मैया की कृपा से संतान की रक्षा और परिवार की खुशहाली बनी रहती है। इस पर्व में उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा सूर्य के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के सम्मान का भाव प्रकट करती है। छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रती सुबह...