कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस ने आनंदमय मेट्रो राइड का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विशेष बच्चों को एक नया अनुभव देना था ताकि यादगार बन सके। 100 बच्चों सहित कुल 120 लोगों ने मेट्रो राइड का आनंद लिया। बच्चों को नयागंज मेट्रो स्टेशन से आईआईटी तक ले जाया गया। कई बच्चों के लिए यह उनकी पहली मेट्रो यात्रा थी, जिसे लेकर उनमें खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई ने इन स्पास्टिक बच्चों के साथ यात्रा की। निधि कोहली ने भी बच्चों से अनुभव शेयर किए। क्लब प्रेसीडेंट ज्योति गुप्ता, राधिका गुप्ता, तृप्ति अग्रवाल, एकता गुप्ता, आकांक्षा, राजश्री, शीतल शाह आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...